सिमुलतला : टीपीएल मैच में राजवीर ब्लास्टर टीम ने मारी बाजी, रोमांचक रहा मैच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 20 नवंबर 2018

सिमुलतला : टीपीएल मैच में राजवीर ब्लास्टर टीम ने मारी बाजी, रोमांचक रहा मैच

{सिमुलतला  | बीरेन्द्र कुमार}:-
मंगलवार को उच्च विद्यालय टेलवा बाजार के मैदान में दुर्गा मंदिर युवा सेवा समिति ग्रुप के द्वारा टी०पी०एल० 3 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन प्रदेश महासचिव युवा लोजपा सह लोजपा जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप सिंह, एसएसबी के इंस्पेक्टर राजरूप चाहर, भाजपा मंडल महामंत्री घनश्याम वर्णवाल, शिक्षक जितेंद्र गोस्वामी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत रूप से किया।

इस मौके पर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रदीप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोगों में जिज्ञासा पैदा होती है। उन्होंने कहा कि यह खेल सिर्फ खेल नहीं बल्कि एकता का भी प्रतीक है। मेरी कामना है कि यहां के खिलाड़ी भी स्टेट एवं राष्ट्र स्तर पर खेले।

उद्घाटन मैच में किंग एलेवन टाइगर टेलवा एवं राजवीर ब्लास्टर टेलवा के बीच खेल गया। राजवीर ब्लास्टर टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए किंग एलेवन टाइगर टीम को 60 रनों से हराकर जीत हासिल किया।

किंग एलेवन टाइगर का कैप्टन सहजाद अंसारी एवं राजवीर ब्लास्टर टीम का कैप्टन अनिल यादव एवं एम्पायर संतोष यादव एवं वसीम अंसारी के द्वारा पूरे खेल को बारीकी से देखते हुए समझदारी के साथ उचित निर्णय दिया गया। टूर्नामेंट आयोजन में मुख्य रूप से धर्मपाल सिंह, सचिन कुमार, विक्रम सिंह एवं मुकेश कुमार उर्फ रिंकू का अहम भूमिका है।

Responsive Advertisement