कुन्धुर : ग्रामीण चौपाल में सांसद का हुआ स्वागत, जनता ने रखी अपनी समस्या - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 26 नवंबर 2018

कुन्धुर : ग्रामीण चौपाल में सांसद का हुआ स्वागत, जनता ने रखी अपनी समस्या


{न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा}:-

गिद्धौर प्रखण्ड के कुंधुर पंचायत में आयोजित लोक चौपाल में भाग लेने आए जमुई लोकसभा सांसद चिराग पासवान का स्थानीय कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर माननीय सांसद महोदय ने एक एक कर मौजूद ग्रामीणों की समस्या सुनी एवं कई मामलों का तत्काल निवारण भी किया।
वहीं कुछ लोगों ने सांसद को ज्ञापन भी सौंपा जिसके प्रतिउत्तर में सांसद चिराग ने उन्हें यथासंभव मदद का साकारात्मक आश्वासन दिया।

अवसर पर  सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष सुभाष पासवान, प्रदेश महासचिव रविशंकर पासवान, आईटी सेल जिलाध्यक्ष ई0निर्भय सिंह, युवा जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप सिंह, दलित सेना जिलाध्यक्ष प्रसादी पासवान,पूर्व जिलाध्यक्ष मोतिउल्लाह मालिक,आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान,लोकसभा मीडिया प्रभारी गौरव कुमार,युवा प्रदेश महासचिव रिंकू सिंह,छात्र जिलाध्यक्ष राहुल रंजन,सहित लोजपा कार्यकर्ताओं के अलावे सैंकडों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Responsive Advertisement