पटना : कानू हलवाई चेतना रैली के बाद जूठे पत्तलों से पटा गांधी मैदान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 23 नवंबर 2018

पटना : कानू हलवाई चेतना रैली के बाद जूठे पत्तलों से पटा गांधी मैदान



पटना (अनूप नारायण) : पटना में 18 नवंबर को आयोजित कानू हलवाई चेतना रैली के बाद गांधी मैदान जूठे पतलो से पट गया है। गंदगी के अंबार से कराहते पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया है  वरिष्ठ छायाकार मनीष कुमार ने। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है कि किसी रैली के लिए गांधी मैदान को जिला प्रशासन ने किसी आयोजक को दिया हो और आयोजक ने गांधी मैदान के वजूद पर खतरा उत्पन्न कर दिया हो। हाल ही में पटना के गांधी मैदान में निषाद रैली का आयोजन किया गया था। रैली के बाद आयोजकों की लापरवाही से पूरा गांधी मैदान गंदगी से पट गया था। उस समय छायाकार जितेंद्र कुमार ने अपने कैमरे से उस दृश्य को कैद किया था। 18 नवंबर की तस्वीर वायरल होने के बाद कई स्तरों से गांधी मैदान में आयोजन के बाद गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग भी मुखर हो उठी है। अभी तक जिला प्रशासन या नगर निगम के तरफ से आयोजको के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले पर आयोजकों की तरफ से भी कोई सफाई नही आई है।

Post Top Ad -