गिद्धौर : सत्य साईं जन्मोत्सव आज, होगा नारायण महाभोज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 23 नवंबर 2018

गिद्धौर : सत्य साईं जन्मोत्सव आज, होगा नारायण महाभोज



गिद्धौर (गुड्डू वर्णवाल) : श्री सत्य साईं बाबा के 93वें जन्मोत्सव के अवसर पर आज गिद्धौर के पंचमन्दिर परिसर में जिलास्तरीय भजन संकीर्तन प्रवचन एवं नारायण महाभोज (खिचड़ी) का आयोजन श्री सत्य साईं सेवा समिति, गिद्धौर के सौजन्य से किया गया है। कार्यक्रम शुरू होने में कुछ ही देर शेष है।

वर्ष 1991 से अनवरत यह आयोजन होता आया है। इसकी शुरुआत समिति के तत्कालीन कॉन्वेनर डॉ. प्रफुल्ल कुमार सिन्हा ने की थी। इस मौके पर खिचड़ी महाभोज में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्य सक्रियता से जुटे हैं। कॉन्वेनर बलराम साह के देखरेख में तैयारियां जारी हैं। खबर लिखे जाने तक 8 टोकना खिचड़ी बन कर तैयार है। श्री सत्य साईं बाबा को भोग लगने के बाद महाभोज शुरू होगा।

श्री सत्य साईं सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य कपिलदेव साह, गोपाल जी, नालो जी, नंदकिशोर जी, दिनेश वर्मा, योगी जी, युवा प्रभारी शशि कुमार, श्री सत्य साईं सेवा संगठन के जिला मीडिया प्रभारी सुशान्त साईं सुन्दरम् विधि व्यवस्था को बनाये रखने में लगे हैं।

कार्यक्रम समापन देर शाम होगा।

Responsive Advertisement