अलीगंज : किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 19 November 2018

अलीगंज : किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना


{अलीगंज |  चन्द्रशेखर सिंह}Edited by-Abhishek:-

सोमवार को प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में किसानों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अधय्क्ष मकेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई। धरना सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राजेश पासवान ने कहा कि राज्य में किसानों की स्थिति काफी दयनीय है। किसान कर्ज से दबे जा रहे हैं, और आत्म हत्या करने को मजबूर हैं। मौजूदा सरकारी व्यवस्था से किसान को कोई फायदा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि चार वर्षों की मोदी सरकार से किसानों के हित व भलाई के लिए कोई सकारात्मक कदम नही उठाया गया है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड के किसानों को सिंचाई का कोई साधन नहीं है, जिससे किसान  भगवान भरोसे खेती करने को विवश हैं। प्रखंड में इन दिनों पीने की पानी की समस्या भी गंभीर बनते जा रही है। किसानों की समस्याओं से संबंधित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने 15 सूत्री स्मारक पत्र भी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा।


मौके पर सिकंदरा विधानसभा युवा अध्यक्ष विक्रमादितय उर्फ विक्रम सिंह, सुधीर यादव, भगवान यादव, मो. इलियास खान, अरमान खान, उमेश यादव, अनिल यादव, मो. सुलेमान अंसारी ,नकुल दास ,उपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad