बंधौरा : पूर्व मंत्री ने किया किसान नेता बाबूलाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 24 नवंबर 2018

बंधौरा : पूर्व मंत्री ने किया किसान नेता बाबूलाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण



बंधौरा/मौरा/गिद्धौर (सुशान्त सिन्हा) : प्रसिद्ध समाजसेवी एवं किसान नेता स्व. बाबूलाल मंडल की प्रथम बरसी पर शुक्रवार को उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण उनके गांव मौरा पंचायत के बंधौरा में पूर्व मंत्री व जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत के द्वारा सम्पन्न हुआ।

बता दें कि बाबूलाल जी का निधन बीते वर्ष 102 की उम्र में हुआ था। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष ब्रह्मदेव रावत ने की। मौके पर मौरा पंचायत के मुखिया कांता प्रसाद, योगेन्द्र रावत, दिनेश मंडल सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन आशीष कुमार द्वारा की गई।

Post Top Ad -