चकाई एवं चंद्रमण्डीह पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, एसपी का था निर्देश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 10 नवंबर 2018

चकाई एवं चंद्रमण्डीह पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, एसपी का था निर्देश

{चकाई | श्याम सिंह तोमर} :-

जमुई एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश पर अवैध शराब एवं संदिग्ध लोगों की आवाजाही एवं सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जमुई जिला के चकाई एवं चन्द्रमंडी थाना पुलिस द्वारा सड़कों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।

चकाई थानाध्यक्ष चन्देश्वर पासवान के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर राजेन्द्र पासवान ने चकाई-जमुई मुख्य मार्ग के धौवघट पुल के समीप चारपहिया एवं दो पहिया वाहनों की सघन जांच किया, जिसमें पुलिस पदाधिकारी एवं बलों ने जमुई एवं चकाई की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के डिक्की एवं कागजात की जांच की गई। जिन दो पहिया वाहन चालकों के पास हेलमेट,वाहन के कागजात,लाइसेंस नही था वैसे चालको से फाइन वसूल किया गया। वहीं अवैध शराब को लेकर चार पहिया वाहनों की डिक्की खोल जांच की गई। इस अभियान में चकाई थाना के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र पासवान सहित बीएमपी के जवान शामिल थे।


दूसरी और चन्द्रमंडीह थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर नारायण ठाकुर ने चकाई-देवघर मुख्य के उपाध्याय लाइन होटल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान झारखंड के देवघर से आने वाली दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोक कर सघन वाहन जांच किया। अवैध शराब को लेकर चार पहिया गाड़ियाें के डिक्की खोलकर अवैध शराब को लेकर जांच की गई। लगभग दर्जनों वाहनों की जांच की गई। वहीं दो पहिया वाहनों के कागजात,ड्राइविंग,लाइसेंस की जांच की गई। दो पहिया वाहनों में पाए जाने वाली त्रुटियों के अनुरूप चालान काटा गया।
वाहनों के जांच कर रहे चन्द्रमंडी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने लोगों को सख्त हिदायत भी दी कि हेलमेट,वाहन के कागजात,ड्राइविंग लाइसेंस साथ मे रखकर ही सड़क पर वाहन चलाएं तथा यातायात के नियमों का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके। वहीं पुलिस ने पकड़े गए वाहनों के मालिकों का चालान काट कर हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जांच दल में चन्द्रमंडी थाना एसआई नारायण ठाकुर सहित बीएमपी के जवान शामिल थे। 

Post Top Ad -