अलीगंज : मुख्य सड़क पर खुले में बह रहा नाला का पानी, लोग परेशान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

अलीगंज : मुख्य सड़क पर खुले में बह रहा नाला का पानी, लोग परेशान

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) : प्रखंड के अलीगंज-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित अलीगंज बाजार में नाला का गंदा पानी खुले सड़क पर बह रही है। जिससे बाजार आये लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग में नाला जाम है जिससे गंदा पानी खुले सड़क पर बह रहा है। जिससे दुकानदारों को सड़क किनारे दुकानदार सब्जी विक्रेताओं को काफी दिक्कत हो रही है। खासकर आम लोगों गंदे पानी से होकर दुकान जाना पड़ता है।

दुकानदार विनोद कुमार,टुनटुन प्रसाद ,राहुल कुमार ने बताया कि मुख्य मार्ग में पूर्व बने नाला का निकास नही है और जो भी नाला बना है तो आज तक उसकी साफ-सफाई नही करायी गई है। जिससे बाजार वासियो एवं आम लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बीडीओ से मिलकर समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

Responsive Advertisement