डांस घमासान के ग्रैंड फिनाले में गुंजन पंत के परफॉर्मेंस पर खूब बजी तालियां - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 30 नवंबर 2018

डांस घमासान के ग्रैंड फिनाले में गुंजन पंत के परफॉर्मेंस पर खूब बजी तालियां



मनोरंजन (अनूप नारायण) : भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा गुंजन पंत का कोई जवाब नहीं है। वे जहां भी जाती हैं, वहां लोगों के दिलों में अपना छाप छोड़ने में सफल रहती हैं। ये सिलसिला पटना में रियालिटी शो डांस घमासान के ग्रैंड फिनाले में भी देखने को मिला, जब गुंजन पंत ने अपने पावर पैक परफॉर्मेंस से पटनाइटस को खूब झूमाया। पटना के कुर्जी स्थित गंगा रिसॉर्ट में जैसे ही गुंजन स्‍टेज पर आईं और ठुमकों के साथ अपने परफॉर्मेंस की शुरूआत की, लोगों ने खूब तालियां बजाईं। गुंजन इस ग्रैंड फिनाले में डांस घमसान की जज सीमा सिंह के बुलावे पर आईं थी और लोगों के दिल में अपनी जगह भी बना ली।



बता दें कि गुंजन पंत ने अभी हाल ही में एन आर घिमरे की फिल्‍म ‘लोहा सिंह सरकार’ की शूटिंग कंप्‍लीट की है, जो अब पोस्‍ट प्रोडक्‍शन फेज में है। फिल्‍म में गुंजन के को-स्‍टार नेपाल के सुपर स्‍टार निशांत पांडेय हैं, जिनके साथ गुंजन की केमेस्‍ट्री के चर्चे भी सिने इंडस्‍ट्री में खूब हैं। इसके अलावा भारत से विनय बिहार भी इस फिल्‍म में नजर आयेंगे। आपको बता दें कि गुंजन पंत इससे पहले सनी कपूर के साथ लोकप्रिय धारावाहिक ‘चंद्रमुखी’ व ‘जिन्दगी एक सफर’ में काम कर चुकी हैं। इनकी आने वाली फिल्मों में ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स के बैनर से बनी भोजपुरी फिल्म ‘सर्व शक्तिशाली महादेव’ भी है। इसके अलावा भी वे कई फिल्‍मों में नजर आने वाली हैं। वहीं अभी हाल ही में विनय आनंद के साथ उनकी फिल्‍म ‘भईल प्‍यार तोहरा से, आई लव यू’ प्रदर्शित हुई है।

Responsive Advertisement