जनसमर्थन से नहीं, राकेश अस्थाना के तिकड़मों के सहारे डिप्टी सीएम बने सुशील मोदी : आप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 22 नवंबर 2018

जनसमर्थन से नहीं, राकेश अस्थाना के तिकड़मों के सहारे डिप्टी सीएम बने सुशील मोदी : आप


पटना (अनूप नारायण)
: आम आदमी पार्टी ने सीबीआई अंतर्द्वंद मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहु ने कहा कि सुशील मोदी राज्य की जनता के समर्थन से नहीं, बल्कि सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के तिकड़मबाजियों के सहारे उपमुख्यमंत्री के पद पर काबिज हुये हैं। इसलिये उन्हें इस्तीफा देकर जनता के बीच जाना चाहिये और जनसमर्थन हासिल करना चाहिये।
साहु ने कहा कि नोटबंदी की असफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र तो अपनी घोषणा के अनुसार देश के किसी भी चौराहे पर नहीं गये, कम-से-कम राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बिहार के विभिन्न जिलों के चौराहों पर जाकर जनता के प्रश्नों का उत्तर देने का साहस जुटायें।
विदित हो कि सीबीआई अंतर्द्वंद मामले में ऐसी खबरें चल रही हैं कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में अपने लिखित जवाब में यह आरोप लगाया है कि सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना, सुशील मोदी एवं पीएमओ के एक बड़े अधिकारी लालू प्रसाद पर केस दर्ज करने एवं उन्हें गिरफ्तार करने का दवाब बना रहे थे एवं ये तीनों लगातार आपस में संपर्क में थे।

Responsive Advertisement