पूर्वी गुगुलडीह : क्लब के बच्चों को दी गई स्वास्थ्य संबंधित विस्तृत जानकारियां - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 11 नवंबर 2018

पूर्वी गुगुलडीह : क्लब के बच्चों को दी गई स्वास्थ्य संबंधित विस्तृत जानकारियां

{पूर्वी गुगुलडीह | रूदल पंडित} Edited by-Abhishek Kumar Jha.:-

गिद्धौर प्रखंड के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत स्थित केवाल गाँव में लड़के एवं लड़कियों को स्वास्थ के बारे में जानकरी दिया गया। केवाल गाँव में लड़कियों के लिए भगत सिंह नामक एक किशोरी क्लब भी बनाया गया है। इस क्लब में कुल 20 लड़कियाँ है। जिसमें समय समय पर समाजिक संस्था परिवार विकास चंद्रशेखर नगर के प्रमोद कुमार राय द्वारा बच्चों को एक मार्गदर्शन के रूप में दे रहे है । किशोरी क्लब के अलावे 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए बाल क्लब एवं युवाओं के लिए युवा क्लब चल रहा है।


किशोरों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी में बताया कि स्वस्थ रहने के लिए हमें रोज पौष्टिक भोजन करना चाहिए । जिसमें विटामिन A विटामिन B विटामिन C अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। लड़कियों को सप्ताह में एक गोली आरन का लेना चाहिए । जिससे महिलाओं में जो खून की कमी होता है, वो संतुलित रहे। श्री राय ने लड़कियों कॅ अन्य स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां विस्तृत रूप से दी जिसे पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए।

Responsive Advertisement