भोजपुरी सितारों के साथ होगा छठ पूजा महापर्व का अनूठा आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 11 नवंबर 2018

भोजपुरी सितारों के साथ होगा छठ पूजा महापर्व का अनूठा आयोजन


पटना (अनूप नारायण)
: भोजपुरी माटी की महक को जन जन में बिखेरने के लिए छठ महापर्व पर एक अनूठा आयोजन किया जा रहा है जिसमें भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे अपनी रोचक प्रस्तुतियां देंगे यह कार्यक्रम सभी के लिए खुला है और इसमें इच्छुक लोग अपने परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं ।
11 नवंबर को शाम 5 बजे से न्यू पटना क्लब, वीर चंद पटेल पथ, पटना में भव्यता के छठ महापर्व पर “जय छठी मईया 2018” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज सितारे मनोज तिवारी, दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, अक्षरा सिंह सहित भोजपुरी सिनेमा जगत के कई सुप्रसिद्ध गायक, कलाकार और हस्तियां मौजूद रहेंगी।

आस्था तथा भक्ति का प्रतीक  छठी मईया का महापर्व छठ पूजा की निराली छटा को करीब से निहारने एवं श्रद्धालुओं को सीधा जोड़ने का यह अनूठा आयोजन है ताकि लोग  सीधे कार्यक्रम में जुड़ सकें और छठ महापर्व के भक्ति रस से सराबोर हो सकें।

इस कार्यक्रम में छठ पूजा से जुड़ी बहुत सी रोचक बातों के उल्लेख के साथ-साथ सुप्रसिद्ध छठ गीतों का समावेश होगा।
यह आयोजन भोजपुरी सिनेमा के संयोजन में दिग्गज सितारों के संग 11 नवंबर को शाम 5 बजे से किया जायेगा।
इस कार्यक्रम का प्रसारण 13 नवंबर को शाम 7 बजे से भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर किया जाएगा।

Post Top Ad -