बंधौरा : आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने 23 को आएँगे पूर्व मंत्री - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 21 नवंबर 2018

बंधौरा : आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने 23 को आएँगे पूर्व मंत्री


{गिद्धौर | अभिषेक कुमार झा}:-

प्रखंड क्षेत्र के बंधौरा गांव में आगामी शुक्रवार को स्व. बाबूलाल मंडल के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
23 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दामोदर रावत मुख्य रूप उपस्थित होकर उक्त प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पूर्व मंत्री श्री रावत के साथ जदयू कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँगे ।
उक्त आशय की जानकारी स्थानीय निवासी सह शिक्षक राजेश कुमार मंडल एवं अशोक कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से दी।
बंधौरा के ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार, स्व. बाबूलाल मंडल समाजवादी विचारधारा के स्वतंत्र पुरूष थे। अपने जीवन काल में वे समाज के कल्याण हेतु सदैव प्रयासरत रहे।
शिक्षक राजेश कुमार मंडल ने संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि दिवंगत बाबूलाल के जीवनकाल को ध्यान में रखते हुए आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रतिमा स्थानीय युवाओं व आगामी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेगी।

Post Top Ad -