गिद्धौर : नहाय-खाय के साथ जिउतिया व्रत आरंभ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 1 अक्टूबर 2018

गिद्धौर : नहाय-खाय के साथ जिउतिया व्रत आरंभ

[ गिद्धौर | अभिषेक कुमार झा ]
अपने संतान की मंगलकामना एवं दीर्घायु के लिए की जाने वाली जीवित्पुत्रिका या जिउतिया पर्व हिन्दू धर्म में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाए जाने वाले पर्वों में से एक है। 

हिन्दू पंचांग के अनुसार, जिउतिया व्रत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी से नवमी तिथि तक मनाया जाता है। गिद्धौर निवासी पंडित श्री कृष्ण मुरारी झा ने बताया कि इस बार पर्व यह 2 अक्टूबर यानि मंगलवार को मनाया जाएगा। छठ की तरह ही यह व्रत भी 3 दिनों तक चलता है, जिसमें पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन निर्जला व्रत और तीसरे दिन व्रत का पारण होता है।

गिद्धौर सहित इसके तमाम पंचायतों अंतर्गत अन्य इलाकों के कुछ हिस्सों में इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को नहाय खाय से पर्व की शुरुआत की गई। आज सोमवार को नहाय-खाय के बाद मंगलवार को निर्जला उपवास तथा  बुधवार को पारण कर व्रत का समापन किया जायेगा।

बता दें, कुछ महिलाएं पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए भी इस व्रत को पूरे नियम-निष्ठा से करती है।

Post Top Ad -