पटना : फ़िल्म इंडियन के प्रोमोशन के दौरान अस्पताल में मरीजों से मिले सितारे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018

पटना : फ़िल्म इंडियन के प्रोमोशन के दौरान अस्पताल में मरीजों से मिले सितारे

पटना (अनूप नारायण) : भोजपुरी सिनेमा के सिनेस्टार प्रिन्स सिंह राजपूत इन दिनों अपनी भोजपुरी इंडियन विराज का प्रोमोशन बिहार में जोर शोर से कर रहे हैं। इसी क्रम में जब वे पटना पहुंचे तो वहाँ के न्यू लाइफ हॉस्पिटल में मरीजों का हालचाल जानने के लिए अपने आप को रोक नहीं पाये और उनसे जाकर मिले तथा उनके साथ घंटो समय बिताए। इंडियन होने के नाते आज प्रिन्स राजपूत पटना के न्यू लाइफ हॉस्पिटल में शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर जिन भी भाई और बच्चों का इलाज हो रहा है, उनके साथ उनके दुःख के समय में उनके साथ काफी वक्त बिताये और भगवान से प्रार्थना किये कि वे सब जल्दी ठीक हो जायें। बकौल प्रिन्स कहते हैं कि काफी सकून मिला आज वहाँ पर जाकर, उनसे मिलकर मन को बहुत  सकून मिला। जब उन्हें पता कि मेरी फिल्म रिलीज होने वाली है, तो वे सब बहुत खुश हुए और वे फ़िल्म की सफलता के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दिए।

Responsive Advertisement