लव मैरिज करने वाले हैं अक्षरा और अमरीश! - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018

लव मैरिज करने वाले हैं अक्षरा और अमरीश!



मनोरंजन (अनूप नारायण) : भोजपुरी की हॉटेसट एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह जल्‍द ही अभिनेता अमरीश सिंह के साथ गुप्‍ता प्रोडक्‍शन एंड स्‍टूडियो द्वारा निर्माण की जा रही भोजपुरी फिल्म ''प्रोडक्‍शन नंबर 1'' में एक साथ नजर आने वाली हैं, जिसका प्रजेंटर ओम.डीप. सिनेवीजन है। आज इस फिल्म का भव्‍य मुहूर्त जे.डी.पिक्शर स्‍टूडियो मौर्या हाउस मुंबई में किया गया,जहां फिल्‍म के निर्देशक विष्‍णु शंकर बेलु ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा में अब तक लव मैरेज पर बनी फिल्‍मों में सबसे अलग होगी । फिल्‍म में नायक और नायिका अरेंज मैरेज के खिलाफ लव मैरेज को तरजीह देते हैं और दुनिया से इसके लिए लड़ते हैं। दोनों नए जेनरेशन और नई सोच के मालिक हैं और वे अरेंज मैरेज को नकार कर लव मैरेज करते हैं और एक सकारात्‍मक संदेश देते हैं।
निर्देशक बेलु ने बताया कि फिल्‍म की शूटिंग काफी शानदार होने वाली है। इस फिल्‍म की शूटिंग 12 नवंबर से गुप्ता स्टूडियो पनवेल में शुरू किया जायेगा । अक्षरा सिंह इस फिल्‍म में मुख्‍य किरदार में नजर आने वाली हैं, जो अमरीश के साथ लव मैरेज करती नजर आयेंगी। अक्षरा सिंह के चाहने वालों की लंबी फेहरिस्‍त है और उनको अक्षरा को इस अवतार में देखने का अब इंतजार होगा। वहीं, अमरीश के साथ अक्षरा की केमेस्‍ट्री भी देखने वाली होगी। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म का नाम अभी तय नहीं है, मगर जल्‍द ही हम इसके नाम की घोषणा करेंगे।

इस फिल्‍म के निर्माता रामकमल गुप्‍ता और मोहन गुप्ता है ,संगीत दिया है धनंजय मिश्रा ने , जो भोजपुरी फिल्म इंडस्‍ट्री के वन ऑफ द मोस्‍ट पॉपुलर म्‍यूजिशियन हैं। मुहूर्त के दौरान गायिका पामेला जैन एक गाना गाकर फिल्म का मुहूर्त किया ,इस  फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में कुल आठ गाने है जो अक्षरा सिंह और अमरीश सिंह के ऊपर फिल्माया जायेगा।

इस फिल्म के मुहूर्त के औसर पर अनूप अरोरा ,बिपिन सिंह ,सोनिया मिश्रा , ,प्रकाश जैस ,आज़ाद सिंह ,प्यारे लाल यादव ,अविनाश शाही ,पुलकित गुप्ता ,दिनेश सिंह बागड़ी,मिथिलेश अविनाश ,इरफ़ान खान ,नटुलाल आदि लोग उपस्थित थे !

Responsive Advertisement