जानिए क्यों चर्चा में है प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म इंडियन विराज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018

जानिए क्यों चर्चा में है प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म इंडियन विराज

मनोरंजन (अनूप नारायण) : कश्मीर के पत्थरबाजी की घटना पर आधारित भोजपुरी फिल्म इंडियन विराज का प्रदर्शन 5 अक्टूबर को एक साथ पचास से ज्यादा सिनेमाघरों में हो रहा है। इस आशय की जानकारी 1 फिल्म के नायक प्रिंस सिंह राजपूत ने आज राजधानी पटना में आयोजित प्रेसवार्ता में दी उन्होंने बताया कि फिल्म में काफी कुछ ऐसा है जो भोजपुरी फिल्मों में देखने को नहीं मिलता फिल्म को अश्लीलता से दूर रखा गया है.पटना ।डीजय मूवीज इंटरटेनमेंट प्रा.लिमिटेड के बैनर तले बनी निर्माता दीपक जैन की “इंडियन”का प्रदर्शन बिहार-झारखण्ड के सिनेमाघरों में 5 अक्टूबर से किया जा रहा है। इस फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत ,रितिक शर्मा,जमाल खान,माही खान,आलम राज,रूपा सिंह,छाया सिंह,बिपिन सिंह ,बृजेश त्रिपाठी व प्रेम दुबे की प्रमुख भूमिका है। फ़िल्म का निर्देशन सुप्रसिद्ध निर्देशन व संगीत रमाकांत प्रसाद ने किया है।जबकि कार्यकारी निर्माता रमजान साह,कथा ,पटकथा व संवाद सुरेंद्र मिश्रा,सह निर्देशक धनंजय तिवारी,डीओपी ईमरान अंसारी,एक्शन प्रदीप खड़का का है। उल्लेखनीय यह है कि फ़िल्म पूरी तरह देशभक्ति व साफ सुथरी मनोरंजक है।जिसे हर वर्ग के दर्शक देख सकते है।फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत देशभक्त युवक के भूमिका में नज़र आयेंगे।वही अभिनेत्री रितिक शर्मा भी चुनैती पूर्ण भूमिका में नज़र आयेंगी।दोनों के ऊपर एक से बढ़कर एक गीत फिल्माया गया है जो काफी कर्णप्रिय हैं।फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत देशभक्त युवक के भूमिका में नज़र आयेंगे।वही अभिनेत्री रितिक शर्मा भी चुनैती पूर्ण भूमिका में नज़र आयेंगी।दोनों के ऊपर एक से बढ़कर एक गीत फिल्माया गया है जो काफी कर्णप्रिय हैं।

Post Top Ad -