गिद्धौर : बिजली में लगातार अनियमितता को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को भेजा गया शिकायत पत्र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 8 अक्टूबर 2018

गिद्धौर : बिजली में लगातार अनियमितता को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को भेजा गया शिकायत पत्र

[न्यूज डेस्क | शुभम् कुमार]
भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल के अध्यक्ष कल्याण सिंह एवं भाजपा के जिला सह संयोजक पंचायती राज कुणाल सिंह के द्वारा गिद्धौर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में  लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सोमवार को विशेष पहल कर जिलाधिकारी जमुई को लिखित शिकायत किया गया. वही EEE जमुई से मिलकर बिजली कटौती बन्द करने और शाम के समय बिजली कटौती में परिवर्तन करने के संदर्भ में बात की. इस संदर्भ में  माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार, ऊर्ज़ा मंत्री बिहार सरकार को भी पत्र के माध्यम से शिकायत भेज कर क्षेत्र में हो रही बिजली समस्या को जल्द सुधार करने की मांग की गई.
उक्त शिकायत के संदर्भ में जिलाधिकारी से मुलाकात का समय नही मिलने पर कल्याण सिंह द्वारा दूरभाष पर जिलाधिकारी, जमुई से बात कर समस्या से अवगत कराया गया. जिलाधिकारी द्वारा आवेदन प्राप्त करने के बाद जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया.

Responsive Advertisement