अलीगंज : गहलौर में पहली बार दुर्गा प्रतिमा स्थापित, लोगों में हर्ष व्याप्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 13 अक्टूबर 2018

अलीगंज : गहलौर में पहली बार दुर्गा प्रतिमा स्थापित, लोगों में हर्ष व्याप्त

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

प्रखंड के  पुरसंडा पंचायत के गहलौर गांव में पहली बार वैष्णवी दुर्गा  की प्रतिमा स्थापित कर पूजा -अर्चना की जा रही है। पूजा की शुरुआत होने से ग्रामीणों में काफी खुशी का महौल बना हुआ है। पूजा समिति उपाध्यक्ष प्रकाश यादव ,कोषाध्यक्ष मसुदन महतो ,समाजसेवी डाॅ. चन्द्रदेव महतो ने बताया कि पंचायत के दस गांवों में दुर्गा प्रतिमा नहीं बनने से लोगों को माता दर्शन व पूजा करने अलीगंज व सिकंदरा जाना पड़ता था। अब गांव में प्रतिमा स्थापित होने से गांव एवं आसपास  में भी भक्ति माता गीत से गुंजमायन हो रहा है। और भक्तिमय वातावरण बना हुआ । लोगों ने बताया कि वैष्णवी दुर्गा की मंदिर का भी नींव रखी जा चुकी है।और अभी पंडाल में पुजा किया जा रहा है।प्रतिमा का भी अब कलाकार अंतिम रूप देने की कगार पर हैं। पूजा समिति सदस्यों ने बताया कि पूजा में सभी ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। आस पास के गांव वाले भी सहयोग दे रहे हैं।प्रतिदिन भक्ति जागरण व गान से ग्रामीण भक्ति सागर में गोता लगा रहे हैं।


[मां की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जूटे कारीगर]

जैसे -जैसे दुर्गा पुजा का समय नजदीक आ रहा है त्यों त्यों माता की प्रतिमा निर्माण में लगे कलाकार दिन -रात एक कर अपने कार्य को करने में लगे हैं। मां भगवती की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं।


Responsive Advertisement