न्यूज़ डेस्क [इनपुट सहयोग] :
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पासवान इन दिनों डेंगू बुखार से पीड़ित हैं। उनका इलाज पटना स्थित ईश्वर दयाल मेमोरियल अस्पताल में किया जा रहा है। जहां वे खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।
वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अस्पताल पहुंचकर अनामिका पासवान से भेंट किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से भी बातचीत कर श्रीमती अनामिका पासवान के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को भी आवश्यक निर्देश दिया।