जमुई : सरदार पटेल की जयंती पर एनडीए ने लगाई 'एकता की दौड़' - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 31 अक्टूबर 2018

जमुई : सरदार पटेल की जयंती पर एनडीए ने लगाई 'एकता की दौड़'



जमुई (सुशान्त सिन्हा) : बुधवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता की दौड़ कार्यक्रम का आयोजन जमुई जिला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन के सौजन्य से किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुबोध सिंह थे।

एकता की दौड़ केंद्रीय पुस्तकालय से चलकर स्टेडियम तक जाकर स्वर्गीय अभय सिंह के प्रतिमा स्थल पर सभा मे परिणत हुई।


इस कार्यक्रम में भाजपा के जमुई लोकसभा प्रभारी प्रो. रामानन्द झा, जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप, लोजपा जिलाध्यक्ष सुभाष पासवान, लोकसभा सह प्रभारी भाजपा उपाध्यक्ष दुर्गा केशरी, बृजनन्दन सिंह, भाजयुमो के जिला महामंत्री विवेक सिन्हा, कार्तिक वर्मा, जिला मंत्री राहुल भवेश, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन सिंह, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान, ब्रजेश सिंह राजपूत, त्रिपुरारी सिंह, मण्डल अध्यक्ष गोपालजी, अरुण हांसदा, कल्याण सिंह, जिला प्रवक्ता नरेंद्र सिंह, लोकसभा मीडिया प्रभारी प्रियरंजन सिन्हा, कृष्णनंदन सिंह, सुरेंद्र यादव, बलराम सिंह सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Responsive Advertisement