गिद्धौर की श्रेयसी राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार से हुई सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 25 सितंबर 2018

गिद्धौर की श्रेयसी राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार से हुई सम्मानित

[गिद्धौर | गुड्डू बर्णवाल / अभिषेक कुमार झा]
राष्ट्रीय फलक पर गिद्धौर के नाम को गौरवान्वित कर स्वर्ण पदक विजेता सुश्री श्रेयसी सिंह को महामहिम के हाथों अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने पर गिद्धौर एवं गिद्धौर वासियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाली श्रेयसी सिंह बिहार की पहली महिला खिलाड़ी बनी। इस सम्मान को लेकर श्रेयसी गिद्धौर में लोग जश्न मनाते भी देखे गये। लोगों ने इस दौरान कहीं कहीं जमकर आतिशबाजी भी की।
बताते चलें, खेल के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए बिहार से गिद्धौर की बेटी श्रेयसी सिंह को चुना गया था। महिला डबल ट्रैप स्पर्धा में 962 का स्कोर करते हुए श्रेयसी ने भारत को इस आयोजन का 12वां स्वर्ण पदक दिलाया था।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह एवं पूर्व बांका सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री श्रेयसी सिंह को अर्जुन पुरस्कार दिए जाने पर समस्त प्रखण्ड के अलावे उनके आवास स्थान लाल कोठी भी अबीर-गुलाल के साथ जश्न में डूबा नजर आया। उत्सवी माहौल के दौरान लाल कोठी में उपस्थित प्रखण्ड प्रमुख शम्भु केशरी, भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष कल्याण सिंह, लोजपा के काजल सिंह काजू, आनंददिता शर्मा, मिथलेश सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार साव, कुणाल सिंह के अलावे सैकड़ों लोगों ने मुक्तहस्त से मोदक-मिठाइयां बांटी और अपने खुशी का इजहार किया। 
बहन श्रेयसी को अर्जुन सम्मान मिलने से मौके पर मौजूद भाई राष्ट्रदीप सिंह ने गौरवान्वित शब्दों से कहा कि बहन श्रेयसी सिंह को अर्जुन पुरस्कार मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। मुझे यकिन है कि निशानेबाजी के क्षेत्र में एक दिन अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर मेरी बहन पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करेगी। 

Responsive Advertisement