गिद्धौर : कान्हा के दीवाने हुए लोग, लगा माखन-मिश्री का भोग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 3 सितंबर 2018

गिद्धौर : कान्हा के दीवाने हुए लोग, लगा माखन-मिश्री का भोग

[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

गिद्धौर में जन्माष्टमी का त्योहार भव्य व आकर्षक तरीके से मनाया जाता रहा है।  सोमवार को भी गिद्धौर में जन्माष्टमी की धूम मची रही। पूजा पंडालों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी। गिद्धौर के पंचमंदिर के निकट जन्माष्टमी की रात भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर देर रात तक पूजन कार्यक्रम चलता रहा।


गिद्धौर निवासी पंडित  कृष्ण मुरारी झा ने प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा कराया।रात्रि में कृष्ण जन्म के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किये। पूजा पंडाल में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमांए स्थापित की गयी। पांडाल में स्थापित झूले पर माखन खाते भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान के दर्शन कर उनके समक्ष दीप जलाए तथा मन्नतें मांगी। कईयों ने मन्नत पूरे होने पर भगवान के चरणों में उपहार स्वरूप कई भेंट चढ़ाए। सोमवार की देर शाम भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा पंडाल में दिखाई दी।  


 गिद्धौर पंचमंदिर के निकट लगे पंडाल को आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा रंग-बिरंगे बल्ब और झालरों से सजाकर तैयार किया गया था। जनमाष्टमी को लेकर गिद्धौर में, महिलाओं के अलावा पुरुष एवं छोटे बच्चों के द्वारा भी उपवास रखा गया था। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर गिद्धौर सहित आस पास के कई पंचायतों के श्रद्धालु पूजा अर्चना व आराधना करने पहुंचते रहे। वहीं पूजा के मौके पर उपस्थित होने वाले भीड़ के मद्देनजर पंडालों में कार्यकर्ताओं द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया 



कुल मिलाकर पंचमन्दिर के निकट के पंडाल में स्थापित झूले पर ओट लगाये माखन खाते श्री कृष्ण की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।  जन्माष्टमी के सफल आयोजन में पंचमन्दिर समिति के छोटू कुमार, पवन शर्मा, सुबोध रावत, बिट्टू कुमार, नीतीश कुमार, अरुण कुमार, राहुल कुमार, धीरज कुमार, संतोष कुमार एवं अन्य सदस्यों ने अपना बहुमुल्य  योगदान दिया।

Responsive Advertisement