अलीगंज : शतरंज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 30 सितंबर 2018

अलीगंज : शतरंज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

जमुई जिला शतरंज संघ के बैनर तले इंडिपेंडेंट स्कूल एण्ड चिलड्रेन वेलफेयर ऐसोशिएशन के तत्वधान में अलीगंज प्रखंड के मिर्जागंज स्थित संत सरस्वती विद्यालय के सभागार में किया गया।  प्रतियोगिता में टोटल छ: प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता को संघ के जिला महासचिव डाॅ. मनोज कुमार सिन्हा के द्वारा प्रमाण -पत्र व मेडल देकर बच्चों को सम्मानित किया गया।


महासचिव श्री सिन्हा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ - साथ मनोरंजन के लिए खेल भी बेहद जरूरी है। अब शतरंज का खेल बहुत कम होता जा रहा है। इसलिए संघ ने शतरंज खेल पर जोर देकर इसकी शुरूआत की है। संघ के राज्य प्रतिनिधि व जिला सलाहकार आनंदलाल पाठक ने कहा कि खेल से केवल मन ही नहीं बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि निजी विद्यालय में खेल के आयोजन से बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों में शतरंज खेल के प्रति रूझान बढ़ रहा है। प्रखंड सचिव सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि शतरंज खेल काफी महत्वपूर्ण खेल है। इससे बच्चों में बौद्धिक विकास के साथ- साथ मनोरंजन भी होता है।


मौके पर भूपेन्द्र सिन्हा, अभिषेक सिन्हा,सदानंद महतो, श्रीचंद प्रसाद, पवन कुमार, रीना कुमारी,प्रीति कुमारी, सरस्वती कुमारी, प्रखंड अधय्क्ष सत्यदेव प्रसाद, सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं  व गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Post Top Ad -