चकाई : प्रो. प्रदीप के निधन पर कायस्थ महासभा द्वारा शोक सभा आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 2 सितंबर 2018

चकाई : प्रो. प्रदीप के निधन पर कायस्थ महासभा द्वारा शोक सभा आयोजित

[चकाई | श्याम सिंह तोमर]

फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सह भाजपा नेता एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा चकाई प्रखंड के संरक्षक प्रो0 प्रदीप कुमार के असमय निधन पर रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा चकाई द्वारा संत जेवियर हाईस्कूल घोरमो के प्रांगण में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई.  कायर्क्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक राम मूर्ति प्रसाद ने की. वही मौके पर कायस्थ महासभा के जिला प्रवक्ता जय नंदन प्रसाद ,प्रखंड सचिव राकेश कुमार सिन्हा उर्फ मंटू जी, प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, संत जेवियर हाईस्कूल के प्राचार्य राकेश कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा,राकेश कुमार सिन्हा ,शेखर सिन्हा , अभिमन्यु कुमार सिन्हा,विनय कुमार सिन्हा एवं अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा सहित कई कायस्थ महासभा के सदस्यों ने प्रो0 प्रदीप कुमार के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दिया.
मौके पर संत जेवियर हाईस्कूल प्राचार्य प्रो0 राकेश कुमार ने कहा कि प्रो0 प्रदीप कुमार कायस्थ समाज का बहुत बड़ा गौरव थे. उनकी असमय निधन से आज कायस्थ समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है. उनकी सच्ची श्रद्धांजलि तभी पूरा होगा जब हम कायस्थ परिवार एक सूत्र में बंध कर उनके सपने को साकार करे.

Post Top Ad -