पटना : सेव गर्ल चाइल्ड कार्यक्रम के तहत भ्रूण हत्या के रोकथाम पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 11 सितंबर 2018

पटना : सेव गर्ल चाइल्ड कार्यक्रम के तहत भ्रूण हत्या के रोकथाम पर हुई चर्चा


[पटना]     ~अनूप नारायण
मंगलवार को लायंस क्लब पाटलीपुत्र आस्था के बैनर तले प्रसिद्ध चिकित्सक लायंस डॉ. राणा एस. पी. सिंह ने बुद्धा कालोनी मे बच्चियों का फ्री हेल्थ जाँच किया। जिसमें डायबिटीज, अनीमिया का जांच किया गया। साथ ही समाजसेवी लायंस रीता सिंह और लायंस डॉ. राणा एस. पी. सिंह ने 'सेव गर्ल चाईल्ड' कार्यकर्म के अंतर्गत विमला विला अर्पाटमेन्ट मे जागरुक्ता चलाते हुए कहा कि स्त्री भ्रूण हत्या राष्ट्रीय समस्या और सामाजिक बुराई है। यह अविश्वसनीय है कि लड़के-बच्चे के लिए आग्रह इतना क्रूर बना देता है कि बच्चियां पैदा होने के पहले हीं गर्भ मे मार दी जाती हैँ। सामाजिक सन्तुलन को बनाये रखने के लिये, समाज में लड़कियाँ भी लड़कों की तरह महत्वपूर्ण है। कुछ वर्ष पहले, पुरुषों के मुकाबले में महिलाओं की संख्या में भारी गिरावट थी। ये महिलाओं के खिलाफ अपराधों को बढ़ने के कारण था। जैसे कन्या भ्रूण हत्या, दहेज के लिये हत्या, बलात्कार, गरीबी, अशिक्षा, लिंग भेदभाव आदि। समाज में महिलाओं की संख्या को बराबर करने के लिये, लोगों को बड़े स्तर पर कन्या बचाने के बारे में जागरुक करने की आवश्यकता है। भारत की सरकार ने कन्याओं को बचाने के सन्दर्भ में कुछ सकारात्मक कदम उठाये है जैसे महिलाओं की घरेलू हिंसा से सुरक्षा अधिनियम 2005, कन्या भ्रूण हत्या पर प्रतिबंध, अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम, उचित शिक्षा, लिंग समानता आदि। बड़ी संख्या मे बच्चियो ने बैनर के साथ इस कार्यक्रम मे भाग लिया।

Post Top Ad -