अलीगंज : निकाला गया ताजिया जुलूस, कलाकारों ने दिखाए जौहर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

अलीगंज : निकाला गया ताजिया जुलूस, कलाकारों ने दिखाए जौहर

 [अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]
शुक्रवार को अलीगंज अंतर्गत मुस्लिम टोला व दरखा गांव से भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल मुसलमान भाइयों ने पारंपरिक हथियारों लाठी,डंडा व तलवार बाजी से अपनी कलाबाजी का नमूना पेश किया। जुलूस में बच्चे-बुढे का उत्साह देखते बन रहा था, इन्होंने ने भी लाठीबाजी खेल में एक से बढ़कर एक खेल व जौहर दिखाये। ताजिया जुलूस दरखा गांव से अलीगंज बाजार भ्रमण करते हुए अलीगंज चौक पर पहुँचा जहाँ मुसलमान भाइयों के द्वारा तलवारबाजी का प्रदर्शन किया गया।

जुलूस के दौरान चंद्रदीप के थाना अध्यक्ष मनीष कुमार,सहायक अवर निरीक्षक सिद्धेशवर प्रसाद,नंदकिशोर शर्मा एव पुलिस जवानों के साथ लगातार गश्ती करते दिखे। ताजिया कमिटी के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार को निकाली गयी ताजिया जुलूस शहर में भ्रमण करने के बाद वापस अपने स्थान पर आ गयी और शनिवार की रात ताजिया का पहलाम इस्लामनगर में किया जाएगा।

Responsive Advertisement