पटना के राजा बाजार में डिज्नीलैंड मेला का हुआ भव्य शुभारंभ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 8 सितंबर 2018

पटना के राजा बाजार में डिज्नीलैंड मेला का हुआ भव्य शुभारंभ

पटना (अनूप नारायण) : बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ परिसर राजा बाज़ार पटना में शुक्रवार को डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुरूआत किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव एवं विक्रम के विधायक सिद्धार्थ कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर मौजूद आदर्श इंफ्रा एसोसिएट के निदेशक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही साथ देसी-विदेशी झूले, वाटर एडवेंचर तथा मनोरंजन की व्यवस्था भी इस डिज्नी लैंड मेले में की गई है।

दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक मेला दर्शकों के लिए दुर्गा पूजा तक जारी रहेगा। मेले के प्रबंधन से जुड़े विक्की पांडे ने बताया कि मेले में कई प्रकार के विदेशी झूले, वाटर गेम राजस्थान, मुंबई, जयपुर, दिल्ली, बंगाल के आर्ट एंड क्राफ्ट, हैंडलूम, फर्नीचर, ज्वेलरी के साथ कई सारे खाद्य पदार्थों के लिए स्टोल लगे हुए हैं। मनोरंजन के साथ इस मेले में आप लिट्टी चोखा से लेकर कई लजीज व्यंजनों का मजा भी उठा सकते हैं। भव्य लाइटिंग भी मेले में आने वाले दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मेले के उद्घाटन में रिंकू सिंह, भोजपुरी फिल्मों के चर्चित गीतकार पवन पांडेय, रियालिटी शो बिग मेमसाहब की वीनर नीलम सिंह, अर्णव मिडिया के सतीश कुमार दास भी उपस्थित थे।

Responsive Advertisement