बिहार की दो सशक्त अभिनेत्रियों का दीदार कीजिए निमकी मुखिया में - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 7 सितंबर 2018

बिहार की दो सशक्त अभिनेत्रियों का दीदार कीजिए निमकी मुखिया में



[पटना]     ~अनूप नारायण
स्टारभारत चैनल के सीरियल निमकी मुखिया में सास अनारो देवी के रूप में भोजपुरी सिनेमा की चर्चित चरित्र अभिनेत्री व अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह अब नजर आएंगी। डुमरी वाली चाची का किरदार निभाने वाली रीना रानी के बाद नीलिमा बिहार रंगमंच व भोजपुरी फिल्मों की दूसरी ऐसी सशक्त अदाकारा होंगी जिनका अभिनय अब निमकी मुखिया में देखने को मिलेगा।

रीना रानी बिहार के सिवान जिले की रहने वाली हैं तथा आम आदमी पार्टी के टिकट पर महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुकी है। वहीं दूसरी तरफ नीलिमा सिंह पटना की रहने वाली हैं तथा पटना रंगमंच से इनका पुराना जुड़ाव रहा है। इनके पति बिपिन सिंह भी भोजपुरी सिनेमा में बतौर खलनायक अपनी अमिट पहचान बना चुके हैं।

Post Top Ad -