बरहट में ABVP की प्रखंड इकाई गठित, आनंद बने अध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 16 सितंबर 2018

बरहट में ABVP की प्रखंड इकाई गठित, आनंद बने अध्यक्ष

[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा]

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा बरहट प्रखंड का इकाई गठन रविवार को मलयपुर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में के.के.एम. कॉलेज सचिव आलोक राज के अध्यक्षता में किया गया।
मौके पर जिला संयोजक शैलेश भारद्वाज ने विधिवत बरहट प्रखंड इकाई की घोषणा करते हुए प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार(शिक्षक) प्रखंड संयोजक मनीष भारती, सह संयोजक चंदन कुमार, ऋषिकेश आनंद, सौरभ कुमार, कोषाध्यक्ष सोनू राज, सिवान कुमार राव, मीडिया प्रभारी अमन कुमार राव, कुणाल पासवान, राजन राज, एस.एफ.डी. प्रमुख राजन सिंह राठोर, कलामंच प्रमुख सुशील कुमार, नगर कार्यकारिणी प्रमुख अजीत कुमार, नगर कार्यकारिणी सदस्य निशांत सिंह, देवराज पासवान को दायित्व दिया और सभी कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद् के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्षेत्र बताया।
वहीं मौजूद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निहाल वर्मा ने नवयुक्त कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गांव-गांव पहुंचकर सभी छात्रों के बीच राष्ट्रवाद की अलख जगाने का काम रही है।
इकाई गठन में जमुई मंत्री सत्यम सिंह, मोनू कुमार, सोनू राज समेत दर्जनों अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -