मौरा : कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मुखिया ने दिए 3000 रूपये - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 16 सितंबर 2018

मौरा : कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मुखिया ने दिए 3000 रूपये

[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा]

रविवार को गिद्धौर प्रखंड के मौरा पंचायत अंतर्गत वार्ड सं. 11 स्थित अलखपुरा निवासी गोवर्धन यादव (45 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया।  बी.पी. एल. परिवार से संबंध रखने वाले गोवर्धन यादव की पत्नी चंपा देवी को मौरा पंचायत के मुखिया श्री कांता प्रसाद सिंह के द्वारा अंतिम संस्कार हेतु कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3000 रुपये दिए।  इस दौरान मुखिया श्री सिंह ने मृतक के परिजनों को अस्वासन दिया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पारिवारिक लाभ और विधवा पेंशन एवं अन्य आवश्यकत सरकारी  लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं मौरा पंचायत के मुखिया ने प्रधानमंत्री आवास भी दिए जाने की बात कही।
मौके पर साधु यादव, विक्रम यादव, राजेन्द्र यादव, गब्बर सिंह समेत दर्जनों महिलाएं व ग्रामीण मौजूद थे।

Post Top Ad -