गिद्धौर : दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति की बैठक में 2 प्रस्ताव पारित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 12 सितंबर 2018

गिद्धौर : दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति की बैठक में 2 प्रस्ताव पारित


[गिद्धौर | सुशान्त सिन्हा] :
बुधवार को स्थानीय पंचमन्दिर प्रांगण में शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समिति के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

उक्त बैठक की अध्यक्षता पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गुरुदत्त प्रसाद ने की। इस बैठक में दो प्रस्तावों पर सहमति बनी कि वर्ष 2016 में गठित पूजा कमिटी को ही बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी जारी रखा जाए एवं पूर्व के कमिटी के सभी पदेन अधिकारीयों को बिना फेरबदल के इस वर्ष भी उनके पदों पर बहाल रखते हुए दायित्व का निर्वाह करना है।


शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के वर्ष 2018 आयोजन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष के रूप में ग्राम पंचायत राज पतसंडा की मुखिया संगीता सिंह के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष गुरुदत्त प्रसाद, उपाध्यक्ष श्याम रावत एवं अजित कुमार, सचिव राजेश कुमार राजू, उप सचिव राजेश कुमार (पाजो जी) एवं संतोष रावत तथा कोषाध्यक्ष सुबोध रावत के कार्यकाल को पुनः जारी रखा गया।

इसके अलावा शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिल लाल बर्णवाल, छोटू रावत, अरुण कुमार सिंह, शंकर यादव, अमन कुमार, संतोष कुमार पंडित, किशोर कुमार आदि को रखा गया है। कार्यकारिणी सदस्यों की सूचि में नए लोगों को भी जगह दी गई है, जबकि वैसे लोग जो पूर्व से इसमें शामिल होने के बावजूद भी शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा के आयोजन में अपनी सक्रीय भागीदारी नहीं निभाते, उन्हें चिन्हित कर अगली बैठक में कार्यकारिणी सदस्य की सूचि से बाहर करने पर भी बात बनी।


इस बैठक में ग्राम दलपति शम्भू यादव, कपिलदेव साह, सुधांशु कुमार, संजय कुमार, साजन कुमार, बिट्टू कुमार एवं दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post Top Ad -