बिहार की बेटी ने अमेरिका में जीता मिस टीन अर्थ फायर 2018 का ख़िताब - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 12 सितंबर 2018

बिहार की बेटी ने अमेरिका में जीता मिस टीन अर्थ फायर 2018 का ख़िताब

 पटना(अनूप नारायण) : दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर के मिलागोस में हुई ‘मिस टीन अर्थ’ प्रतियोगिता में बिहार पुर्णिया की भावना जैन ने मिस टीन अर्थ फायर 2018 का खिताब जीत कर पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है।

भावना अब ग्लोबल वार्मिग, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल और माहौल में गर्मी फैलाने वाले गैजेट्स के संबंध में जागरुकता फैलाने के लिए टीनएज एंबेसेडर बनेंगी।

भावना की इस उपलब्धि से खुश माता मनीषा जैन और पिता मनोज जैन ने कहा कि उनकी बेटी शुरू से ही खेलकूद और शिक्षा में शानदार मिसाल रही है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।
भावना जैन ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया है। उन्‍होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी परिवार ने मेरा मनोबल बनाए रखा और सहायता की। इससे मेरी इच्छाशक्ति भी बनी रही। शायद यही वजह है कि आज मुझे इस प्रतियोगिता में सफलता हासिल हुई है।

इस प्रतियोगिता में जहां अरूबा ने मिस टीन अर्थ का खिताब जीता वहीं भारत, ब्राजील और प्यूर्तो रीको को क्रमश: मिस टीन अर्थ-फायर, एयर और वॉटर का पुरस्कार मिला।

कैंसर के मरीजों की देखभाल में जुटे स्टाफ और कैंसर मरीजों की सेवा में जुटे समुदाय के प्रति संवेदना और चिंता जताने के चलते भारतीय प्रतियोगी भावना जैन को मिस टीन अर्थ चैरिटी का भी पुरस्कार मिला। इसके अलावा भावना ने बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम और फोटोजेनिक में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता।

Responsive Advertisement