बांका : WORC की विचार गोष्ठी में राष्ट्र धर्म पर हुई चर्चा, पूर्व सांसद ने भी किया संबोधित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 21 अगस्त 2018

बांका : WORC की विचार गोष्ठी में राष्ट्र धर्म पर हुई चर्चा, पूर्व सांसद ने भी किया संबोधित


[बांका (न्यूज़ डेस्क - गिद्धौर डॉट कॉम) | अभिषेक कुमार झा] :-

 अनियंत्रित  जनसँख्या वृद्धि दर राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी बाधक है. उक्त प्रसंग बिहार-झारखण्ड के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. नीलेंदु दत्त मिश्र ने दी. मौका था कल्याणी विवाह भवन में वर्ल्ड रेस्पोंसिबल सिटीजन आर्गेनाईजेशन द्वारा  'राष्ट्रधर्म और मैं' विषय पर विचार गोष्ठी के आयोजन का|
सेमीनार का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, व् WORC के संस्थापक डॉ. नीलेंदु दत्त मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित का किया.
 इस दौरान सेमीनार को संबोधित करते हुए डॉ. नीलेंदु दत्त मिश्र ने कहा कि राष्ट्रधर्म समझ लोग जब अपने राष्ट्रीय दायित्व को समझने लगेंगे तो देश की समस्त सामाजिक और सांप्रदायिक समस्याएं स्वत: समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि लोगों में राष्ट्र धर्म का अभाव गंभीर विषय है। इसकी वजह को तलाश कर इसके समाधान का प्रयास जरूरी है। जब हम राष्ट्र के प्रति अपना धर्म समझ जाएंगे तो देश की अधिकांश समस्याओं का खुद ब खुद निराकरण हो जाएगा।  डॉ. मिश्र ने कहा कि जनसंख्या का पहाड़ और पर्यावरण का संकट पर हमें आने वाली पीढ़ी माफ नहीं करेगी।
विचार गोष्ठी को पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, अधिवक्ता महेश्वरी प्रसाद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह जादौन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीप्पू पांडेय, रंजन कुमार, अर¨वद पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।
विदित हो, डॉ. नीलेंदु दत्त मिश्र गिद्धौर के मूल निवासी हैं, उक्त संस्था के माध्यम से इन्होने समाज सेवा में बहुआयामी कार्य को निष्पादित कर गरीब तबके लोगो को लाभ पहुँचाया.

Responsive Advertisement