अलीगंज : लावा और दूध के भोग से महिलाओं ने की नागपंचमी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

अलीगंज : लावा और दूध के भोग से महिलाओं ने की नागपंचमी

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

प्रखंड के विभिन्न गांवों में लोगों ने बड़े हर्षोउल्लास के साथ बुधवार को नाग देवता की पूजा -अर्चना किया। सुबह उठकर लोगों ने नीम का टहनी लाकर दरवाजे पर लगाया तथा घर की महिलाओं ने दूध व धान का लावा चढ़ाकर नाग देवता का पूजा किया। ऐसा माना जाता है कि घर में धान का लावा व दुध चढाया जाता है। नाग बाबा को खुश करने के लिए धान का लावा व दुध उनके भोजन ग्रहण करने के लिये दिया जाता है। इस दिन लोग नीम का दातुन करते हैं। एवं पुरी ,सेवई का विशेष भोजन बनाकर सगे-संबंधियों एवं मित्रों को भी घर बुलाकर भोजन कराते हैं।और हर घर में नीम की हरी पतियो सहित घर के दरवाजे पर लगाते हैं।प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही हर्षोउल्लास के नागपंचमी मनाया गया।

Responsive Advertisement