अलीगंज : ऐतिहासिक स्थल का दर्शन करने, शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए छात्र-छात्रांए - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

अलीगंज : ऐतिहासिक स्थल का दर्शन करने, शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए छात्र-छात्रांए

  [अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

प्रखंड के +2 जनता हाईस्कूल अलीगंज सोनखार के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण पर ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन करने के लिए मंगलवार को विद्यालय से दो बस को रवाना किया गया। बस को राजद नेता डॉ. सुपेंद्र यादव विधायक प्रतिनिधि योगन यादव ने हरी झंडी दिखाकर बोध गया के लिए रवाना किया। अतिथि दवय ने बस रवाना करने के उपरांत कहा कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना काफी सराहनीय कदम है। बच्चे ऐतिहासिक स्थलो का दर्शन कर इतिहास की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्हें ऐतिहासिक चीजों का अध्ययन करने में सहुलियत प्रदान होगी। विद्यालय प्रधान मो. सलाहउद्दीन ने कहा कि ऐतिहासिक स्थल का दर्शन करने छात्र -छात्राओं को बोध गया ले जाया जा रहा है। बच्चे वहा पहुंचकर ऐतिहासिक चीजों का अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ग दशम् के 94 छात्र व 32 छात्राओं को टूर पर ले जाया गया है।
मौके पर शिक्षा प्रेमी धर्मराज मेहता, विधालय प्रबंध शिक्षा समिति सदस्य पोखन सिंह,शिक्षक दिनेश प्रसाद सिन्हा,भुनेशवर यादव,सुरेश प्रसाद,विनोद कुमार,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान,ग्रामीण महेन्द्रठ सिंह,वरिष्ठ राजद नेता कालेशवर प्रसाद यादव,विद्यालय परिचारी दरेश देवी सहित बडी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -