पटना : लायंस क्लब द्वारा रिक्शा चालकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 12 अगस्त 2018

पटना : लायंस क्लब द्वारा रिक्शा चालकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच


[पटना]     ~अनूप नारायण
लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था के बैनर तले आज राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी में चर्चित चिकित्सक डॉक्टर राणा एस• पी• सिंह व समाजसेवी रीता सिंह के द्वारा रिक्शा चालकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर में सैकड़ों की तादाद में रिक्शाचालकों और उनके परिजनों ने आकर स्वास्थ्य जांच कराई तथा चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया | बारिश के बीच स्वास्थ्य शिविर में लोगों का उत्साह देखते बन रहा था | आयोजित स्वास्थ्य शिविर में रिक्शा चालकों के बीच छाता,दवा का वितरण भी किया गया | 

इस अवसर पर चिकित्सक डॉक्टर राणा एस पी सिंह ने बताया कि सामाजिक सरोकार के तहत लायंस क्लब पाटलिपुत्र आस्था के बैनर के तले उनके द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है.उसी कड़ी में आज रिक्शा चालकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है जहां पर मुख्य रुप से डायबिटीज की जांच की गई तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण किया गया |

Responsive Advertisement