कोल्हुआ : शैक्षणिक परिभ्रमण से ज्ञानवर्धन कर लौटे उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 25 अगस्त 2018

कोल्हुआ : शैक्षणिक परिभ्रमण से ज्ञानवर्धन कर लौटे उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चे


कोल्हुआ/गिद्धौर (दयानंद साव) [Edited by : सुशान्त सिन्हा] : 

मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोल्हुआ के प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में शिक्षक सनोज कुमार, राजीव रंजन सिंह, सुनील कुमार, राजमणि कुमार, अर्जुन कुमार, विनोद रजक के साथ वर्ग अष्टम के छात्र-छात्राएं ज्ञानवर्धन हेतु परिभ्रमण के लिये राजगीर, नालन्दा, पावापुरी के लिये रवाना हुए।

परिभ्रमण में शामिल छात्र-छात्राओं ने पावापुरी के जलमंदिर, ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर, राजगीर के शांति-स्तूप, गर्म जल तथा ठंडे जल के झरनों का आनंद लिया।


बता दें कि छात्र-छात्राओं को बिहार के धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा शैक्षणिक परिभ्रमण की शुरूआत की गई थी। इसके तहत बिहार के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को राज्य के ऐतिहासिक स्थलों पर परिभ्रमण के लिए ले जाया जाता है, जिससे कि बच्चे ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को अच्छी तरह जान सकें।


परिभ्रमण दल में शामिल छात्र सौरभ, शिवम, मनीष, छात्रा काजल, पायल के अलावा वर्ग अष्टम के सभी छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित और प्रसन्नचित्त नजर आए। सभी बच्चों ने कहा कि किताबों में जितनी पढ़ी थी उससे कहीं ज्यादा जानकारी इन स्थलों पर जाने के बाद मालूम हुई।

Post Top Ad -