पटना : गंगा देवी महिला कॉलेज में प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा वन महोत्सव आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 12 अगस्त 2018

पटना : गंगा देवी महिला कॉलेज में प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा वन महोत्सव आयोजित





[पटना]    ~अनूप नारायण
प्रेम यूथ फाउंडेशन एवं युवा जोड़ों अभियान के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव के अंतर्गत गंगा देवी महिला महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। मौके पर उपस्थित जदयू के वरिष्ठ नेता मोहम्मद कमाल परवेज ने कहा कि मानव भौतिक सुख के पीछे पागल होकर बेतहाशा पेड़ो कि कटाई कर रहा है, पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव सभ्यता के लिए खतरे की घंटी है।

  •  उन्होंने बताया कि जहाँ किसी जमाने मे बागों से गुलजार- गुलज़ार बाग़ हुआ करता था वहाँ हम एशिया के सबसे बड़ा कॉलोनी कंकड़बाग बना दिया। आज मौसम परिवर्तन, सुनामी, अकाल, बाढ़, ग्लेसियर का पिघलना, ओज़ोन परत में छेद, हमारे लिए अशुभ संकेत हैं। उन्होंने लोगो से अधिक से अधिक पौधा लगाने का आह्वान किया।इस मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि सरकार की ओर से निःशुल्क पौधा उपलब्ध है।महाविद्यालय के छात्राओ ने पौधा को गोद लिया है। प्राचार्या डॉ श्यामा राय ने कहा कि हमे हर यादगार पल पर पौधा लगाने की ज़रूरत है।धरती की हरियाली में ही भारत की खुशहाली है।बागवान, चम्पा, रक्त चंदन, हरा शेमल का पौधा लगाया गया। मौके पर अधिवक्ता प्रकाश रंजन, केशव कुणाल,राहुल कुमार, चांदनी कुमारी, शुभम कुमार,प्रेरणा विजय, मोना कुमारी,सुमन कुमारी शामिल है।



Post Top Ad -