गिद्धौर : BJP कार्यकर्ताओं की बैठक, दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की मांग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

गिद्धौर : BJP कार्यकर्ताओं की बैठक, दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की मांग

{न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा]
  जमुई जिले स्थित सगुन वाटिका में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेता सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के निर्धारित कार्यक्रम की सफलता को लेकर गिद्धौर स्थित पंचमंदिर  प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं की  बैठक आयोजित की गई।
 अध्यक्ष कल्याण सिंह की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में  सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आपसी विचार-विमर्श करते हुए जनहित में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की मांग की। वहीँ इस बैठक में, गंगरा एवं कोल्हुआ पंचायत में नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण सहित सुचारू रुप से स्वास्थ्य उप केंद्र के संचालन से जुड़े व्यवस्था सुदृढ़ीकरण की मांग करने पर भी विचार-विमर्श किया।
      इस मौके पर बैठक में, जिला मंत्री अनंदिता शर्मा, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष शम्भू  केशरी, भाजपा नेता शैलेन्द्र तिवारी, धीरेंद्र पांडेय, रंजीत साव, रमाकांत सिंह, शंकर यादव, चंद्रमणि सिंह, भोला पांडेय के अलावे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं की  उपस्थित में आयोजित हुए इस बैठक में मौजूद संयोजक कुणाल सिंह ने प्रखंड अध्यक्ष कल्याण सिंह के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सैकड़ों भाजपा  कार्यकर्ताओं को  निर्धारित उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने  की अपील की ।

Post Top Ad -