चकाई : फाल्गुनी प्रसाद यादव काॅलेज परिसर में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 30 जुलाई 2018

चकाई : फाल्गुनी प्रसाद यादव काॅलेज परिसर में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

चकाई (सुधीर कुमार) : सोमवार को चकाई स्थित फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सावित्री देवी, मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपित डॉ. संजय कुमार एवं सीडीसी डॉ. विद्या चौधरी ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर किया।
इस दौरान मुख्य अतिथियों ने कॉलेज परिसर में आम, अमरूद, कटहल, अशोक, सागवान के पौधे लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प लिया।

मौके पर विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। एक पेड़ लगाना सौ गायों के दान के समान है।
इस दौरान रेंजर राजेश कुमार, विजयशंकर यादव, पूर्व जिला पार्षद जानकी यादव, सुरेश राम, इंटर कॉलेज के प्राचार्य विद्यानंद यादव, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य रविशंकर यादव, नुनधन शर्मा, रामेश्वर यादव, विन्देश्वरी यादव, दिनेश पासवान, नकुल यादव, महेंद्र राय, शिवनारायण यादव, विजय सिन्हा, नारायण राम, चन्द्रशेखर पंडित,राजीव कुमार, संजय गुप्ता, रामनारायण यादव, कल्पना कुमारी, भुदेव राय के अलावा कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post Top Ad -