गिद्धौर : रविदास टोला में गीता पाठ के उपरांत अष्टयाम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

गिद्धौर : रविदास टोला में गीता पाठ के उपरांत अष्टयाम आयोजित

गिद्धौर (सुशान्त सिन्हा) : गिद्धौर के रविदास टोला मोहल्ले में माँ शीतला मन्दिर के प्रांगण में विगत मंगलवार से श्रीमद्भागवत गीता पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्वन्जनों के गीता पाठ का श्रोताओं ने रसास्वादन किया।

गीता पाठ कार्यक्रम के पश्चात शुक्रवार को 24 घंटों का सीताराम अष्टयाम का आयोजन किया गया। इसकी विधिवत शुरुआत संध्या 5 बजे की गई। यह अष्टयाम शनिवार के शाम 5 बजे समाप्त होगा।

कार्यक्रम में सैंकड़ों महिला, पुरुष व बच्चों की भीड़ देखी गई।

इस अवसर पर आयोजन समिति के कार्यकर्तागण समर्पित भाव से लगे रहे।

Post Top Ad -