भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल की फ़िल्म संघर्ष का ट्रेलर हुआ रिलीज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 31 जुलाई 2018

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल की फ़िल्म संघर्ष का ट्रेलर हुआ रिलीज

पटना (अनूप नारायण) : खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म संघर्ष का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। यह ट्रेलर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड चैनल व जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत एवं  वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि.  कृत सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के जीवंत अभिनय से सजी का फिल्म संघर्ष संपूर्ण परिवार के साथ देखने लायक मर्मस्पर्शी सिनेमा का निर्माण किया गया है।

एक्शन और फैमिली ड्रामा से भरपूर यह फिल्म बेटियों के महत्व के बारे में समाज के हर वर्ग को एक अच्छा मैसेज देने का काम करेगी। इस फिल्म के जरिये ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ के संदेश को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म की शूटिंग झारखंड के रांची, रामगढ़, खूंटी सहित कई रमणीय स्थलों एवं खूबसूरत वादियों में की गई है। निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह निर्माता हेमंत गुप्ता तथा कार्यकारी निर्माता मुन्ना हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कुशल निर्देशक पराग पाटिल। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, पवन पांडेय के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद व धनंजय मिश्रा ने।

छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य रिक्की गुप्ता व महेश आचार्य, मारधाड़ दिलीप यादव, कला अंजनी तिवारी, मार्केटिंग दिलशाद शाह, संकलन गुर्जंट सिंह का है। मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, ऋतू सिंह, अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, संजय महानंद, निशा झा, रीना रानी, प्रेरणा सुषमा, सुबोध सेठ, देव सिंह, दीपक सिन्हा, सुमन झा, यादवेंद्र यादव आदि हैं।

Responsive Advertisement