[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]
इन दिनों प्रखंड के पशुओं में खुरहा नामक भयंकर बीमारी पसर रहा है। जिससे पशुपालक परेशान हैं।अलीगंज प्रखंड के दर्जनों गांव में गाय,भैस जानवर में खुरहा (खुरपका,मुहपका) रोग पशुओं को अपने चपेट में ले लिया है। जिससे पशु पालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पशुपालक गोरेलाल यादव, तारो यादव ने बताया कि बारिश की मौसम शुरू होते ही खुरहा रोग कुछ जानवरों में हुई धीरे-धीरे हर गांव में अधिकांश पशुओं में पसरते जा रहा है। जिससे पशुपालक चिंतित हैं।
पशु चिकित्सक डाॅ. प्रमोद कुमार ने बताया कि यह मौसमी रोग है। जो बरसात के दिनों में पशुओं में हो जाती है, और पशु खाना नही खाते है।धीरे-धीरे कमजोर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बीमारी की रोक थाम के लिए बारिश के मौसम प्रारंभ होने के पहले ही सरकार पशुपालन विभाग के द्वारा पशुओं को एमएफडी भेकसिन का टीकाकरण करवाती है। इस बार भी अप्रैल महीने में टीकाकरण लगभग 30,000 हजार पशुओं का किया गया था।
यह रोग ज्यादातर वैसे जानवरों की हो रही है। जिसे टीकाकरण नही करवाया गया है। पशुपालक से शिकायत मिली है।खुरहा रोग पशुओं में हो रही है।उसके लिए अभी विभाग से कुछ नही मिला है।मिलने पर टीकाकरण कराया जाएगा।