अमिताभ-अनिल के साथ फिल्म ‘प्यार ऐसा भी होता है’ में नजर आएगी ये राजस्थानी बाला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 16 जुलाई 2018

अमिताभ-अनिल के साथ फिल्म ‘प्यार ऐसा भी होता है’ में नजर आएगी ये राजस्थानी बाला

मनोरंजन (अनूप नारायण) : सीकर राजस्थान के सूरजगढ़ के छोटे से गांव सेढ़ू की ढाणी हाल खेतड़ी नगर की प्रिया छाबा फिल्मी दुनिया के पर्दे पर बड़े कलाकारों के साथ नजर आएगी। प्रिया ने गांव से ही प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की है। पिता सरदार सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। ये यस वाडिया के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘प्यार ऐसा भी होता है ‘ में नजर आएंगी। शूटिंग सितंबर तक शुरू होने की संभावना है। प्रिया मुख्य कलाकार आर. माधवन, श्रुति हसन, गेस्ट कलाकार के रूप में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, काॅमेडी में जॉनी लीवर, परेश रावल, नील नितिन मुकेश जैसे बड़े कलाकारों के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस श्रुति हसन की फ्रेंड के रोल में व जॉनी लीवर के साथ कॉमेडियन के रूप में अभिनय करेंगी। मुंबई में अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग करेंगी। प्रिया ने कहा- उसे सबसे पहले हॉरर फिल्म कजरी में मुख्य कलाकार के रूप में अभिनय करने का मौका मिला। शॉर्ट फिल्म कजरी की शूटिंग जयपुर व वनस्थली में हुई थी। फिल्म दिसंबर तक रिलीज होगी।

प्रिया ने दिल्ली में बीटेक की पढ़ाई के साथ मॉडलिंग व रैंप शो किया
एक्टिंग के शौक ने पहुंचाया मुकाम पर
प्रिया को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। फिल्म देखने के बाद जाकर कलाकारों की नकल करती। सबसे पहले श्रेया मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहला ऑडिशन जयपुर में दिया। इसमें टॉप तीन में आई तो मनोबल बढ़ा। दिल्ली में बीटेक की पढ़ाई के साथ मॉडलिंग व रैंप शो किया। 2013 में लक्मे रैंप शो में सलेक्शन हुआ। शुरुआत में ऑनलाइन भी ऑडिशन दिए। एक पंजाबी एलबम की शूटिंग में भी रोल किया।

रोहित सेठी की फिल्म शिंभा में भी करेंगी काम
प्रिया ने बताया, रणवीर सिंह की शूटिंग देखने के लिए कई बार प्रयास किए लेकिन मौका नहीं मिला। हैदराबाद में ‘प्यार ऐसा भी -होता है’ फिल्म का ऑडिशन देकर बाहर आ रही थी कि चीफ डायरेक्टर ने रोहित सेठी को उसके बारे में बताया। उसी समय सेठी ने शिंभा फिल्म के लिए चुन लिया। तीन फिल्मों में काम कर रही हैं।
ग्रामीण पृष्ठभूमि की होने की वजह से परिवार के लोग नौकरी के लिए प्रेरित करते थे। पिता सरदार सिंह हमेशा सरकारी नौकरी में जाने की सलाह देते रहे। लेकिन मन में तो फिल्म में काम करने की चाहत थी।

दोस्तों को डराने के लिए किए गए मजाक ने लाइफ बदल दी
मां कृष्णा देवी और बहन डाॅ. मंजु बराबर हौसला बढ़ाते रहे। समय-समय पर पूरा मार्गदर्शन दिया और पिता को भी राजी किया। जिसकी वजह से मैने मेरे सपने को पूरा किया।

भानगढ़ के किले में दोस्तों के सामने हॉरर एक्टिंग की। एक साथी ने डायरेक्टर वाईके विकल की तमिल भाषा की लघु फिल्म कजरी में एक्टिंग की बात की और फिल्म में लीड रोल मिला, बस यहीं से मेरी लाइफ बदलनी शुरू हो गई।

Responsive Advertisement