रितेश पांडेय और अक्षरा सिंह की सुजानगढ़ का भव्य मुहूर्त संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 26 जुलाई 2018

रितेश पांडेय और अक्षरा सिंह की सुजानगढ़ का भव्य मुहूर्त संपन्न

मनोरंजन (अनूप नारायण) : राय इंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म सुजानगढ़ का मुहूर्त धूमधाम से भव्य पैमाने पर किया गया। फ़िल्म के निर्माता अविनाश यादव (विक्की) हैं। निर्देशक चंदन सिंह हैं, जो एक ताजा तरीन भव्य फ़िल्म की मेकिंग करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।

लेखक अनिल विश्वकर्मा ने उम्दा कहानी और चुटीले संवाद लिखे हैं। फ़िल्म के सह निर्माता पप्पू राना हैं। संगीतकर अविनाश झा घुंघरू हैं तथा गीतकार मुन्ना दूबे, अजीत मंडल, सुमित सिंह चन्द्रवंशी हैं। छायांकन डी.के. शर्मा, परिकल्पना संजय राज, निर्माण नियंत्रण विजय मौर्या व सोनू सिंह का है। मुख्य कलाकार रितेश पांडे, अक्षरा सिंह, अविनाश यादव विक्की, सनी सिंह, अदिति राज, उमेश सिंह, संजय राज आदि हैं।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिनेमा की मौजूदा छवि को नई दिशा देने के लिए फ़िल्म के निर्माता निर्देशक की यह एक नई पहल है। इस फिल्म में द्विअर्थी शब्द का कतई इस्तेमाल नहीं किया गया है। फ़िल्म के संवाद और  गीत संगीत कहीं भी द्विअर्थी व फूहड़ शब्द सुनने को नहीं मिलेगा। फ़िल्म में रितेश पांडे और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है। नायक नायिका के रूप में वे दोनों इस फ़िल्म में मुख्य आकर्षक हैं।

उनके साथ बतौर अभिनेता अविनाश यादव विक्की सिने जगत में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर भोजपुरी सिनेमा एवं भोजपुरी समाज से बहुत से गणमान्य जन उपस्थित होकर पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दिये और फ़िल्म की सफलता के लिए सभी ने तहेदिल से कामना किये।

Responsive Advertisement