जमुई : ABVP के शैलेष बने मुंगेर विश्वविद्यालय सह सदस्यता प्रभारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 25 जुलाई 2018

जमुई : ABVP के शैलेष बने मुंगेर विश्वविद्यालय सह सदस्यता प्रभारी

   [न्यूज डेस्क  | अभिषेक कुमार झा]
झाझा में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय विश्वविद्यालय अभ्यास वर्ग के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमुई जिला के जिला संयोजक शैलेश कुमार भारद्वाज को मुंगेर विश्वविद्यालय का सह सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उक्त आशय के बारे में जानकारी देते हुए जिला संयोजक मुंगेर विश्वविद्यालय सह सदस्यता प्रभारी शैलेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि आगामी एक अगस्त से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा और पूरे विश्वविद्यालय में बीस हजार से अधिक सदस्य बनाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं की सभी समस्याओं को परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा काफी गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेकर निदान किया जा रहा है. इसके लिए महाविद्यालय छात्र संघ के विद्यार्थी परिषद के निर्वाचित पदाधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भी परिषद की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा.

बधाई देने वालों में कुंदन यादव, निहाल वर्मा, संतोष राणा,आयुष कुमार सिंह, नीरज कुमार, रुपेश भारती, जयनंदन यादव, रोहित कुमार, सूरज वर्णवाल , अमन गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं.

Responsive Advertisement