जमुई : 33वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए चन्द्रशेखर सिंह, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 9 जुलाई 2018

जमुई : 33वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए चन्द्रशेखर सिंह, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा]  :-

सोमवार को आंजन नदी तट पर अवस्थित समाधि स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की 33वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उक्त सामाधि स्थल पर दिवंगत सिंह को श्रद्धांजलि देने बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह के अलावे विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता गण पहुंचे।
इसी दौरान दिवंगत श्री सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुँचे सिकंदरा विधायक बंटी चौधरी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वहीं दिवंगत श्री सिंह को नमन करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने कहा कि ये ईमानदारी व कर्तव्यपराण्यता के मूर्त रूप थे जिन्होनें सदैव समाज कल्याण का सोचा।
इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष धर्मदेव यादव, उदय शंकर झा, प्रवक्ता सुनिल सिंह, नरेश बाजपेयी, राजू भगत, मकेश्वर यादव, जफरूलाल अंसारी, रामानुज प्रसाद, के अतिरिक्त सैंकडों की संख्या में राजनीतिक सुरमा व लोगों ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर सिंह को श्रद्धांजलि दी।

Post Top Ad -