'पियवा से पाहिले' ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, व्यूज 100 मिलियन के पार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 10 जुलाई 2018

'पियवा से पाहिले' ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, व्यूज 100 मिलियन के पार

मनोरंजन (अनूप नारायण) : भोजपुरी सिने संगीत जगत में अपनी गायिकी से करोड़ो दिलों पर राज कर रहे सिनेस्टार रितेश पांडे ने अपनी मधुर गायन व कुशल अभिनय से नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भोजपुरी संगीत की दुनियां में किसी म्यूजिक वीडियो एल्बम का कोई गाना पहली बार सौ मिलियन व्यूज पार किया है। रितेश पांडे के मधुर स्वर में गाया हुआ गाना पियवा से पहिले के वीडियो सांग को सौ मिलियन से अधिक बार देखा गया है, जो एक नया रिकार्ड बनाते हुए इतिहास रचा है। इस गाने को सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वेव के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
पियवा से पहिले एल्बम का टाइटल गीत साल का सबसे बड़ा हिट गाना साबित हुआ है। इतना बड़ा रिकॉर्ड मात्र 9 महीने में बना है, जो अब तक किसी भी एल्बम के गाने का इतना बड़ा रिकार्ड नहीं बन पाया है। इस एल्बम का ऑडियो पहले से ही सुपरहिट हो चुका है। शहर हो या गांव हर जगह पियवा से पहिले गाना खूब देखा व सुना जा रहा है। एल्बम पियवा से पाहिले के गीतकार अरुण बिहारी हैं, जबकि संगीतकार आशीष वर्मा ने कर्णप्रिय सरल संगीत से सजाया है। वीडियो निर्देशक आशीष यादव हैं तथा  नृत्य निर्देशक सुनील रॉक हैं। बहुत ज्यादा पॉपुलर एवं एक नया कीर्तिमान स्थापित होने पर रितेश पांडे कहते हैं कि ये सब मुझे चाहने वाले सभी श्रोताओं के प्यार और आशिर्वाद के कारण ही हुआ है। सभी को तहेदिल आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देता हूँ। ऐसे ही आप सब अपना प्यार बनाये रखिये। आगे और भी अच्छे गीत संगीत और  बेहतरीन फिल्मों जरिये आप सभी का प्यार आशीर्वाद पाने के लिए उपस्थित होता रहूँगा।

Post Top Ad -