बांका : धौरैया प्रखंड युवा RJD के अध्यक्ष मनोनित हुए बलजीत, पार्टी ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 5 जून 2018

बांका : धौरैया प्रखंड युवा RJD के अध्यक्ष मनोनित हुए बलजीत, पार्टी ने दी बधाई

[gidhaur.com | बांका] :- रविवार को बांका टाउन हाल  परिसर में, प्रखंड युवा राजद धोरैया अध्यक्ष पद पर पटवा धोरैया निवासी बलजीत सिंह को बांका सांसद जयप्रकाश नारायण,जिलाध्यक्ष नरेश दास एवं युवा राजद जिलाध्यक्ष विशाल यादव ने दूसरी बार मनोनीत कर, उन्हें प्रमाण पत्र दिया। इससे एक साल पूर्व भी उन्हें इस पद को सुशोभित किया गया था।लगातार प्रखंड क्षेत्र में युवाओं के लिए काम कर लंबी फौज तैयार कर अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवा रहे हैं।

बताते चलें कि विगत दो वर्षों से युवा राजद अध्यक्ष धोरैया प्रखंड के उपप्रमुख के  पद पर रहकर गरीब से गरीब का सहयोग कर रहे हैं।कोई भी प्रखंड और अंचल से हो कार्य वो अपने कार्यालय में रहकर उसका अविलंब निपटारा कराने को कटिबद्ध हैं।
मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ स्तर पर बूथ कमेटी को मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 10 सक्रिय कार्यकर्ताओं को इसका भार सौंपा जाएगा।  जिसमें तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया ।उन्होंने कहा कि बांका सांसद द्वारा यह पहला मौका है, जब युवा राजद के बैठक की अगुवाई कर रहे हैं। जोकीहाट से राजद की विजयी रथ चल चुकी है और यह तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने तक और रफ्तार पकड़ेगी।

वहीं, बलजीत सिंह को दुबारा  युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष बनाने के लिए धोरैया यवा राजद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष,सांसद ,पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव का साधुवाद किया है। बधाई देने वालों में से प्रखंड उपाध्यक्ष आशुतोष रुद्र,कोषाध्यक्ष इमरान फरहत,सलीम शेख,मुन्ना मंडल,मो जाहिद,सहादत हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं शामिल रहे।

(रूपेश कुमार राजा)
बांका  |  05/06/2018, मंगलवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -